Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पूरे दिन बिजली के साथ तूफान, हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा भी कई राज्य ऐसे हैं, जहां मध्यम से भारी बारिश तक का अलर्ट है
देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून भी अपने अलग रंग दिखा रहा है. कहीं इतनी बरसात हो रही है कि लोगों की मौत हो रही हैं वहीं दिल्ली- यूपी जैसे कई राज्य ऐसे भी हैं, जो अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइट के चलते भारी तबाही देखने को मिल रही है.
हिमाचल में अब तक 80 लोगों की मौत
बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की कई घटनाओं ने लोगों में दशहत पैदा कर दी है. मॉनसून की शुरुआत के बाद से अब तक 80 लोगों की जान जा चुकी है, 100 से ज्यादा लोग घायल है और अभी भी 38 लोग लापता है. आइये जानते हैं आज, 8 जुलाई, 2025 देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है.
Weather Update: दिल्ली-NCR में जबरदस्त बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
मजबूत हो रहा मॉनसून! दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शुरू होने वाला है भारी बारिश का दौर
Disaster of the monsoon in the mountains! Floods have caused destruction.
हिमाचल-उत्तराखंड में मानसून का कहर! बादल फटने से सैलाब, पुल-सड़कें तबाह
इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
राज्य/क्षेत्र – Weather Update | मौसम का पूर्वानुमान | विवरण – Weather Update |
---|---|---|
दिल्ली-NCR | हल्की से मध्यम बारिश, बिजली के साथ तूफान | येलो अलर्ट जारी, बादल छाए रहेंगे, कभी भी बारिश शुरू हो सकती है। |
हिमाचल प्रदेश | मध्यम से भारी बारिश, भूस्खलन का खतरा | बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएँ, 80 लोगों की मौत, 38 लापता। |
उत्तराखंड | मध्यम से भारी बारिश, बादल फटने का खतरा | सैलाब, पुल और सड़कें तबाह, आपदा की स्थिति। |
पंजाब | मध्यम से भारी बारिश | कुछ स्थानों पर भारी बौछारें संभव। |
हरियाणा | मध्यम से भारी बारिश | कुछ स्थानों पर भारी बौछारें संभव। |
पश्चिमी उत्तर प्रदेश | मध्यम से भारी बारिश | कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी संभव। |
पूर्वी उत्तर प्रदेश | हल्की बारिश | कम तीव्रता वाली बारिश की संभावना। |
छत्तीसगढ़ | मध्यम से भारी बारिश | कुछ स्थानों पर भारी बौछारें संभव। |
पूर्वी मध्य प्रदेश | मध्यम से भारी बारिश | कुछ स्थानों पर भारी बौछारें संभव। |
तेलंगाना | मध्यम से भारी बारिश | कुछ स्थानों पर भारी बौछारें संभव। |
कोकण और गोवा | हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी | तटीय क्षेत्रों में भारी बौछारें संभव। |
तटीय कर्नाटक | हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी | तटीय क्षेत्रों में भारी बौछारें संभव। |
झारखंड | हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी | बारिश के साथ बौछारें संभव। |
ओडिशा | हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी | बारिश के साथ बौछारें संभव। |
पश्चिम बंगाल | हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी | गंगा के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश संभव। |
पूर्वोत्तर भारत | हल्की से मध्यम बारिश | कुछ स्थानों पर मध्यम तीव्रता की बारिश। |
पूर्वी राजस्थान | हल्की से मध्यम बारिश | मध्यम तीव्रता की बारिश संभव। |
गुजरात | हल्की से मध्यम बारिश | कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश। |
मराठवाड़ा | हल्की से मध्यम बारिश | मध्यम तीव्रता की बारिश संभव। |
मध्य महाराष्ट्र | हल्की से मध्यम बारिश | मध्यम तीव्रता की बारिश संभव। |
केरल | हल्की से मध्यम बारिश | तटीय क्षेत्रों में मध्यम बारिश। |
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | हल्की से मध्यम बारिश | मध्यम तीव्रता की बारिश संभव। |
लक्षद्वीप | हल्की से मध्यम बारिश | मध्यम तीव्रता की बारिश संभव। |
बिहार | हल्की बारिश | कम तीव्रता वाली बारिश की संभावना। |
आंतरिक कर्नाटक | हल्की बारिश | कम तीव्रता वाली बारिश की संभावना। |
आंध्र प्रदेश | हल्की बारिश | कम तीव्रता वाली बारिश की संभावना। |
तमिलनाडु | हल्की बारिश | कम तीव्रता वाली बारिश की संभावना। |
यह भी पढ़े: OnePlus Nord 5, CE 5 और Buds 4 भारत में लॉन्च – जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स!
कनाडाई लड़की ने 1600 रुपये में 16 अफ्रीकी देशों की सैर की, हिचहाइकिंग से लिखी अनोखी कहानी!
Mivi AI Buds भारत में लॉन्च: ₹6,999 में इंसानों जैसी बातचीत और 40 घंटे की बैटरी लाइफ
अतिरिक्त टिप्पणियाँ – Weather Update
- दिल्ली-NCR: मौसम विभाग ने बिजली के साथ तूफान और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 7 जुलाई को भी येलो अलर्ट था, लेकिन बारिश केवल सुबह तक सीमित रही। आज बादल छाए रहेंगे, और बारिश की संभावना बनी हुई है।
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: भारी बारिश, भूस्खलन, और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचाई है। हिमाचल में 80 लोगों की मौत और 38 लोग लापता हैं, जबकि उत्तराखंड में सड़कें और पुल तबाह हो चुके हैं।
- मॉनसून की स्थिति: मॉनसून उत्तर भारत में मजबूत हो रहा है, और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्से, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. कोकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बौछारें संभव हैं.
वहीं, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पूरे दिन बिजली के साथ तूफान, हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. हालांकि कल (7 जुलाई) के लिए भी मौसम विभाग ने इसी तरह के आसार जताए थे और येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन कल भी दिल्ली में सिर्फ सुबह के वक्त बारिश देखी गई थी. हालांकि आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और कभी भी बारिश के हालात बन सकते हैं.
यह भी पढ़े: OnePlus Nord 5, CE 5 और Buds 4 भारत में लॉन्च – जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स!
हीरो Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: अनिल कपूर बने पहले मालिक, कीमत ₹59,490 से शुरू
